ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

'हीरामंडी' का पहला गाना 'सकल बन' हुआ मिस वर्ल्ड 2024 के ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च

Photo Source :

Posted On:Monday, March 11, 2024


मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट्स ने किया हीरामंडी: द डायमंड बाजार की कास्ट संग कॉस्ट्यूम्स में वॉक, ग्लोबल स्टेज पर हुआ सीरीज का पहला गाना सकल बन लॉन्च

मिस वर्ल्ड 2024 के मौके पर 13 फास्ट ट्रैक टैलेंटेड राउंड की विनर्स को हीरामंडी की कास्ट यानी मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शरमीन सहगल के साथ वॉक करते हुए देखा गया। 20 खूबसूरत महिलाएं पहले गाने सकल बन के कॉस्ट्यूम्स में रैंप पर वॉक करती देखीं गई। ऐसे में मिस वर्ल्ड की कंटेस्टेंट्स को संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स की सीरीज हीरामंडी की दुनिया का अनुभव आर्ट, म्यूजिक और कॉस्ट्यूम्स के जरिए मिला। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत का अनुभव किया और अपने आप को संजय लीला भंसाली की कहानियों की दुनिया में खोने दिया।

संजय लीला भंसाली ने अपने म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक से अपना पहला गाना 'सकल बन' को उनके पहले नेटफ्लिक्स सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से लॉन्च किया है। एक ऐसा माहौल बनाया जिसे पहले कभी देखा नहीं गया था, गाने को ग्रैंड तरीके से मिस वर्ल्ड 24 के ग्लोबल स्टेज पर लॉन्च किया है।

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार की लीडिंग लेडीज, भंसाली म्यूज़िक के शो के फर्स्ट ट्रैक पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के साथ चलीं हैं। कास्ट ने लाइव फास्ट ट्रैक टॉप 13 कंटेस्टेंट्स के साथ वॉक किया, जो की पेजेंट में दुनिया भर से आई हुई थी। 140 से ज्यादा देशों में टेलीकास्ट किया गया यह वॉक गाना, सच में एक शानदार लॉन्च था। यह देखना सच में विजुअल ट्रीट था जब सभी बसंत के रंग में सज कर आए थे। इस तरह से संजय लीला भंसाली ने मिस वर्ल्ड को भारत की समृद्ध संस्कृति का अनुभव कराया।

वसंत ऋतु अपने साथ ताजगी और उत्सव की भावना लेकर आती है और भंसाली ने 'सकल बन' के साथ इस जीवंत मौसम का स्वागत करने का फैसला किया। यह एक खूबसूरत कंपोजिशन है, जिसे बेहद टैलेंटेड राजा हसन ने गाया है और जिसे अमीर खुसरो के समय के कविताओं से सजाया गया है। इस गाने के साथ पारंपरिक लोक संगीत की महक को महसूस करते म्यूजिक लवर्स भंसाली के जाने जानें वाले शान को भी महसूस कर पाएंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.