ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

आयुष शर्मा की फिल्म रुस्लान का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 6, 2024

एक्टर आयुष शर्मा की आगामी फिल्म 'रुस्लान' का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के टीजर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावर पैक एक्शन फिल्म में आयुष शर्मा का किरदार बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। मेकर्स ने फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी लगाया है।

ट्रेलर में आयुष शर्मा के अलावा जगपति बाबू, सुश्री मिश्रा और सुनील शेट्टी भी नजर आ रही हैं। फिल्म जहीर इकबाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में आयुष का किरदार बेहद दमदार नजर आ रहा है। दर्शकों को फिल्म में एक के बाद एक कई जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। मेकर्स ने फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी लगाया है।

'रुसलान' को करण ललित बुटानी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, केके राधामोहन ने इसे प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर से पहले मेकर्स ने फिल्म के दो गाने रिलीज किए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गौरतलब है कि आयुष ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'लवयात्री' से की थी। इसके बाद वे 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' में सलमान खान के साथ नजर आए थे, फिल्म में आयुष के किरदार को सराहा गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम के बाद एक बार आयुष के एक्शन अवतार को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.