ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, March 11, 2024


रवीना टंडन ओटीटी पर एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट में नजर आ रही है और उनके चाहने वाले उनके सभी काम को काफी पसंद कर रहे हैं।रविवार को हॉटस्टार ने उनकी आने वाली फिल्म 'पटना शुक्ला' का टीज़र लांच किया था और आज फाइनली फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया है।

रवीना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर ट्रेलर लांच करते हुए लिखा, "अन्याय से दबी आवाज़ के लिए, न्याय का आगाज करने आ रही है तन्वी। #पटनाशुक्ला होगी 29 मार्च को हॉटस्टार पर स्ट्रीम। "

पटना शुक्ला तन्वी शुक्ला की कहानी है जो एक आम महिला है और एक वकील भी। वह किसी छात्र को रोल नंबर घोटाले में फंसता देखकर उसके केस को अपने हाथ में ले लेती है। 'पटना शुक्ला' भारत में हजारों ईमानदार छात्रों के जीवन को प्रभावित करने वाले रोल नंबरों के शिक्षा घोटाले के बारे में बताती है। फिल्म के माध्यम से हमारे समाज के एक महत्वपूर्ण मुद्दे को सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। फिल्म में सतीश कौशिक को देखकर उनके सभी फैंस बेहद खुश नजर आये।

फिल्म को विवेक बुड़ाकोटी ने डायरेक्ट किया है और इसको अरबाज़ खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रवीना टंडन के साथ साथ अनुष्का कौशिक, मानव विज, चन्दन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। फिल्म 29 मार्च को डिज्नी +हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.