ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बॉलीवुड के बाद अब साउथ की उड़ान—राशा थडानी ने की अपनी पहली तेलुगु फिल्म की घोषणा

Photo Source :

Posted On:Monday, November 17, 2025

बॉलीवुड फिल्म ‘आजाद’ से दमदार डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री राशा थडानी अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। ‘उई अम्मा’ गाने मेंअपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाली राशा ने आज सोशल मीडिया पर एक स्टाइलिश पोस्ट के साथ अपनी पहली तेलुगु फिल्म का ऐलानकिया, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

राशा ने इंस्टाग्राम पर बाइक के साथ पोज देता हुआ अपना धांसू लुक शेयर किया। पोस्टर में उनका नया अवतार कड़क, बोल्ड और बेहद प्रभावी नजरआ रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा—“नई शुरुआत, अनंत आभार। मैं तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हूं। सर, इस अवसर के लिए बहुत-बहुतधन्यवाद। इस सफर को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।” हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं रखा है, जिससे फैन्स में औरजिज्ञासा बढ़ गई है।

इस फिल्म का निर्देशन अजय भूपति करेंगे, जो साउथ इंडस्ट्री में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। अजय ने ‘RX 100’, ‘महा समुद्रम’ और ‘मंगलावरम्’ जैसीलोकप्रिय फिल्मों से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। बतौर लेखक और निर्देशक, उनकी फिल्में अपने इमोशनल इंटेंसिटी और दमदार किरदारों के लिएजानी जाती हैं। ऐसे में राशा का उनके साथ काम करना उनके करियर का बड़ा कदम माना जा रहा है।

राशा थडानी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत ‘आजाद’ से की थी, जिसमें उनके साथ अमन देवगन ने भी डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर द्वारानिर्देशित यह पीरियड एक्शन-ड्रामा 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में राशा की स्क्रीन प्रेज़ेंस और अभिनय को काफी तारीफें मिलीं, जिसने उनके लिए नए रास्ते खोले।

अब जब वह तेलुगु सिनेमा में भी कदम रख रही हैं, फैंस को उम्मीद है कि राशा एक बार फिर अपने नए अंदाज से दर्शकों को चौंकाएँगी। उनका लुक, उनकी ऊर्जा और निर्देशक अजय भूपति के साथ उनकी पहली कोलैबोरेशन को लेकर उत्साह चरम पर है। जल्द ही फिल्म का नाम और बाकीस्टारकास्ट का खुलासा होने की उम्मीद है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.