ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

डीप-फेक वीडियो का शिकार हुए रणवीर सिंह, एफआईआर दर्ज कराई

Photo Source :

Posted On:Monday, April 22, 2024

बीते दिनों अभिनेता रणवीर सिंह का एक फर्जी वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक राजनीतिक दल के लिए कुछ बातें बोलतेदिखे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में रणवीर सिंह ने सख्त एक्शन लिया है।उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले वह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को भी इस किस्म कीडीपफेक वीडियो से बचने का सुझाव दे चुके हैं।

कुछ दिनों पहले सामने आए इस एआई जनित डीपफेक वीडियो में रणवीर सिंह अपनी राजनीतिक विचारधारा पर बात करतेदिखे। इस मामले में अब रणवीर सिंह ने एक्शन लिया है। उनके प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'हां, हमनेपुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर की गई है, जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेकवीडियो को बढ़ावा दे रहा था'।

इस वायरल वीडियो को देखकर कुछ ही पलों में यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यह फर्जी है। इस मामले पररणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लोगों को जागरुक किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टसाझा कर लिखा था, 'डीपफेक से बचो दोस्तों'।

फर्जी वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह एक न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दे रहे हैं। दरअसल, अभिनेता की यह उनकेहालिया वाराणसी दौरे की क्लिप है। लेकिन, इस मूल वीडियो को इस तरह एडिट किया गया कि फर्जी वीडियो में रणवीर सिंहसरकारी की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

रणवीर सिंह ऐसे इकलौते अभिनेता नहीं हैं, जो डीपफेक वीडियो का शिकार हुए हैं। इस चुनावी मौसम में आमिर खान काडीपफेक वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। इस मामले में आमिर ने भी तत्काल एक्शन लिया और पुलिस शिकायत दर्ज कराई।आमिर खान के प्रवक्ता की तरफ से बाकायदा बयान जारी कर सफाई दी गई थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.