ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 2, 2024

बॉलीवुड का पावर-कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दिवाली के मौके पर बिटिया की पहली झलक दिखा दी, और इसी के साथ कपल नेबेटी के नाम से भी पर्दा उठा दिया है. बिटिया के नाम का बहुत ही शुभ मतलब है. बता दे, 8 सितंबर, 2024 को दीपिका पादुकोण के घर लक्ष्मीपधारी थीं. पैरेंट्स बनने के बाद दीपिका और रणवीर की पहली दिवाली है.

दिवाली के खास अवसर पर, दीपिका-रणवीर अपनी बेटी का खूबसूरत नाम अपने फैंस संग शेयर किया है. खूबसूरत जोड़ी ने अपनी नन्ही सी जान कानाम "दुआ पादुकोण सिंह" रखा है. जी हां, दुआ कपल की बिटिया का नाम है. फैंस को ये पहली झलक और नाम खूब पसंद आ रहा है.

रणवीर और दीपिका के बेबी गर्ल का नाम जानने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और इस तरह से सुपरस्टार्स ने सच में सबको इस दिवाली केखास मौके पर बड़ा सरप्राइज दिया है. दीपिका ने पोस्ट किया, 'दुआ पादुकोण सिंह. ‘दुआ’ का अर्थ होता है प्रार्थना. क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं काजवाब है. हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं. दीपिका और रणवीर.'

ये दिवाली इन दोनो के लिए खास भी है. क्योंकि वे दोनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खुशी मना रहे हैं. जहां, ये जोड़ी पहली बार अपनीनन्ही परी के साथ त्योहार का जश्न मना रहा है. वहीं, दूसरी तरफ इसी दिन सिंघम अगेन ने भी अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है. बता दें कि इस मल्टी स्टारर फिल्म में दोनों सुपर स्टार्स लीड रोल्स में हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है. गोलियों की रासलीला राम-लीला के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और फिर साल 2018 में शादी के इस लवस्टोरी को पूरा किया था.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.