ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मर्दानी 3 के साथ लौट रही हैं रानी मुखर्जी!

Photo Source :

Posted On:Monday, April 21, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भले ही फिल्मों में कम दिखाई देती है लेकिन जब भी उनकी एंट्री होती है बेहद ही शानदार तरीके से होती है. उनके फैंसउनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार भी करते हैं. इस बीच रानी मुखर्जी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’को लेकर चर्चा में बनी हुई है. निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में अभिनेत्री एक बार फिर से दुश्मनों को सबक सिखाती नजरआएंगी.

यशराज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें रानी मुखर्जी का दमदार और धाकड़ किरदार शिवानी शिवाजी रॉयसामने देखने को मिला. पोस्टर में वह हाथ में पिस्तौल थामे नजर आ रही है. इस पोस्टर में रानी मुखर्जी का लुक काफी इंटेंस सा है.

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि फिल्म अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी.‘मर्दानी 3’ में भी रानीमुखर्जी एक साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती हैं और दुश्मनों कोसबक सिखाती हैं. प्रोडक्शन हाउस ने कैप्शन में लिखा, “मर्दानी 3 काउंटडाउन शुरू! होली पर अच्छाई बुराई से लड़ेगी क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं.”अगले साल होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा.

प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनी ‘मर्दानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी. ‘मर्दानी 2’ का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था, जो साल 2019 में आईथी. जहां ‘मर्दानी’ मानव तस्करी की कहानी पर आधारित थी, वहीं ‘मर्दानी 2’ एक मनोरोगी और हत्यारे की कहानी पर बनी थी, जिसे महिलाओं कोकष्ट देने में आनंद मिलता है.

फिल्म में रानी मुखर्जी को एक सख्त और बहादुर पुलिस अधिकारी के रूप में काफी पसंद किया गया. फिल्म के दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर शानदारप्रदर्शन करने में सफल रही. रानी मुखर्जी साक्षात्कार के दौरान पहले ही यह बता चुकी हैं कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मर्दानी 3’ डार्क, जानलेवा औरनिर्मम होगी. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी बढ़ चुकी है. सामने आए फर्स्ट लुक में रानी के किरदार को यूजर्स शानदार, बेहतरीनबता रहे हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.