ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

दिवाली के मौके पर सफारी पर निकले रणदीप हूडा और लीन लैशराम

Photo Source :

Posted On:Friday, November 1, 2024

एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी पिछले साल दिवाली के बाद हुई। इस तरह इस बार उन्होंने शादी के बाद पहली दिवाली साथ मेंमनाई है। इस पहली दिवाली को दोनों ने काफी अलग तरीके से मनाया। वह शहर की भीड़-भाड़ से दूर जंगल सफारी का आनंद लेते देखे। लिनलैशराम ने पति रणदीप हुड्डा के साथ जंगल सफारी में अपनी अनोखी और दिलचस्प दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं।

वीडियो के कैप्शन में लिन ने लिखा-'जंगल में पटाखे।' लेकिन वह असल में जंगल में पटाखे नहीं जला रहे थे। दरअसल, रणदीप और लिन साथ मेंजंगल के जानवरों के साथ का आनंद लेते दिखे। प्रकृति के बीच रहकर दोनों काफी खुश दिखे। रणदीप जानवरों की फोटो लेते होते नजर आए। जोतस्वीरें रणदीप ने लीं, उन्हें भी वीडियो में शेयर किया। इसके अलावा वीडियो में रणदीप और लिन रात को अलाव का मजा लेते हुए भी नजर आए।

रणदीप हमेशा से वन्यजीवों के प्रति बेहद भावुक रहे हैं, इसलिए वह अपना अधिकांश खाली समय जंगलों में बिताते हैं। इससे पहले रणदीप और लिनने घोड़ों के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए अस्तबल में दशहरा मनाया। अब एक विवाहित जोड़े के रूप में अपनी पहली दिवाली भी जंगल सफारी मेंअनोखे तरीके से मनाई है।

रणदीप हुड्डा के फिल्मी करियर की बात की जाए इस साल उनकी दो फिल्में 'तेरा क्या होगा लवली' और 'स्वतंत्र वीर सावरकर' रिलीज हुईं। दोनों हीफिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया। अभी उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन रणदीप कई बार कह चुके हैं कि अलगऔर दमदार किस्म के ही रोल आगे करेंगे। जिसमें उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिले।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.