ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

राजकुमार राव की मालिक को रिलीज़ डेट मिली

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 15, 2025

अभिनेता राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म में गैंगस्टर का रोल अदा करने वाले हैं। फिल्म का नाम है ‘मालिक’। इस फिल्म का जब से एलान हुआ है, दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट पर अपडेट शेयर कर दिया है। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मकेर्सने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट से परदा उठाया है।

आज शनिवार 15 फरवरी को टिप्स फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से राजकुमार राव का लुक शेयरकिया है। हाथों में गन थामे एक्टर इंटेस लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘पूरे प्रदेश और देश पर राज करने आ रहे हैं ‘मालिक। इसकेसाथ बताया गया है कि फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित बताई जा रही है। यह एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। कहा यह भीआया है कि फिल्म में राजकुमार का दो अलग लुक देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन कुमार पुलकित करेंगे। वहीं, राजकुमार राव केसाथ फिल्म में मानुषी छिल्लर अहम किरदार में नजर आ सकती हैं। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.