ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

भूल चूक माफ़ में नजर आएंगे राजकुमार राव और वामिका गब्बी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 18, 2025

मैडॉक की फिल्म 'छावा' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। इस बीच अगली फिल्म पर भी काम जारी है और टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म कानाम है 'भूल चूक माफ'। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी नजर आने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

टीजर की शुरुआत होती है वामिका गब्बी और राजकुमार राव के किरदारों की शादी तय होने से। परिवारों की सहमति से शादी की तारीख रखी जाती है30। शादी से पहले कुछ रस्में होती हैं। लेकिन, हल्दी की रस्म है कि खत्म ही नहीं हो रही। राजकुमार राव को सपने में अपनी हल्दी की रस्म दिखाईदेती है, वह भी बिल्कुल हकीकत वाले अंदाज में। फिर जब हकीकत में हल्दी की रस्म होती है तो उनका सिर चकरा जाता है कि दोबारा क्यों हो रहीहै?

यह फिल्म टाइम लूप पर बनी है। प्रेम कहानी को शादी में तब्दील करने को व्याकुल वामिका और राजकुमार राव के किरदार 29 और 30 के फेर मेंउलझे नजर आए हैं! राजकुमार राव अपना माथा पकड़ लेते हैं तो उनकी जीवनसाथी बनने को तैयार वामिका झल्ला उठती हैं।

'भूल चुक माफ' के निर्देशन की कमान करण शर्मा ने संभाली है। वहीं, दिनेश विजन इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के टीजर के साथ फिल्म की रिलीजडेट का भी एलान किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.