ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

आर माधवन ने आप जैसा कोई से जब तू सजन सांग रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

एक्टर आर माधवन ने अपनी आगामी नेटफ्लिक्स रोमांटिक ड्रामा सीरीज़, आप जैसा कोई, का पहला गाना "जब तू सजन" रिलीज़ कर दिया है, औरउन्होंने इस गाने को लेकर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "वो एक गाना जिसका मुझे बेसब्री से इंतज़ार था… अब आपकेलिए! सुनिए और बताइए क्या मैं सही हूं…"।

इस दिल को छू लेने वाले गीत को रोचक कोहली ने संगीतबद्ध किया है, मोहित चौहान ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है, और इसके भावपूर्ण बोलगुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं। "जब तू सजन" सच्चे, गहरे और सुकून देने वाले प्यार की कहानी कहता है — ऐसा प्यार जो आत्मा को छू जाए और जीवनका हिस्सा बन जाए।

गाने में आर माधवन और फातिमा सना शेख़ की जोड़ी दिखाई देती है, जिनके बीच की कोमल केमिस्ट्री इस गाने की भावनात्मक गहराई को और भीप्रभावशाली बनाती है। आप जैसा कोई की कहानी पारंपरिक सोच और आधुनिक जीवनशैली के टकराव को दर्शाती है, जहां दो विपरीत स्वभाव केकिरदार – श्रीरेणु और मधु – एक-दूसरे के जीवन से जुड़ते हैं।

यह सीरीज़ माधवन के लिए एक अहम वापसी है, जहाँ वे एक रोमांटिक किरदार में नजर आएंगे। उनके अभिनय में अनुभव और भावनाओं की गहराई है, जो इस प्रेम कहानी को एक अलग ऊंचाई पर ले जाती है।

नेटफ्लिक्स पर जल्द स्ट्रीम होने वाली आप जैसा कोई न सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा है, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा भी है जो दिल से जुड़ती है। "जबतू सजन" इस सफर की खूबसूरत शुरुआत है और यकीनन श्रोताओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा।

यह गाना अब सोनी म्यूज़िक इंडिया के बैनर तले सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.