ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

क़ैद - नो वे आउट का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, February 12, 2024

2023 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ एलजीबीटीक्यू फिल्म अवार्ड जीतने के बाद, फिल्म निर्माता सोनिया कोहली की फिल्म, "कैद - नो वेय आउट" भारत में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का पहला टीज़र आउट हो गया है।

यह फिल्म एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के संघर्षों की सच्ची कहानी बंया करती हैं, ताकि हम इस सामाजिक मुद्दे पर अवेर्नेस और बातचीत शुरू कर सके. फिल्म में ताई खान, मोहिंदर मोहन कोहली, अश्विनी किन्हीकर, आशीष दत्ता, सोनिया गोस्वामी और खालिद महमूद सहित कई कलाकार शामिल हैं।

लंदन की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित, "क़ैद - नो वेय आउट" सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक मर्मस्पर्शी कहानी बताती हैं। निर्देशक सोनिया कोहली ने इस समुदाय के लोगो के प्रति किए जाने वाले व्यापक भेदभाव पर प्रकाश डालते हुए एलजीबीटीक्यू के जीवन की जटिलताओं पर प्रकाश डालते की कोशिश की हैं.

फिल्म के बारे में बात करते हुए, लेखक और निर्देशक सोनिया ने कहा, "फिल्म का टाइटल, “क़ैद, फिल्म के विषय को दर्शाता है। मैंने इसे यथासंभव संवेदनशील बनाने का प्रयास किया हैं, और मेरी फिल्म का उद्देश्य किसी को भी दोषी बताना नहीं हैं, चाहे वह किसी भी लिंग का हो। यह एक वार्तालाप शुरू करने का मेरा प्रयास है जो परिवर्तन की लहर में अपना योगदान करेगी"

सोनिया ने आगे कहा, "एलजीबीटीक्यू+ व्यक्ति अक्सर खुद को सामाजिक अपेक्षाओं और पूर्वाग्रहों का शिकार पाते हैं, और समाज के भीतर स्वीकृति और मुक्त-रूप से अपना जीवन जीने के लिए सालो-साल संघर्ष करते हैं, मैंने उन्ही इशूज को इस फिल्म में उठाया हैं"

कुनिष्का प्रोडक्शंस लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म आगामी 23 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।

Check Out The Teaser:


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.