ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

प्रसार भारती के नए ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स का आईएफएफआई के दौरान शुभारंभ

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 21, 2024

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आज गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीयसार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म'वेव्स' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू सहित अन्यगणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। भारत के प्रतिष्ठित सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन ने डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिएओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफ़ॉर्म में कदम रखा है। इस प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य उत्कृष्ट कंटेंट और समकालीन प्रोग्रामिंग का एक समृद्ध मेल पेश करकेआधुनिक डिजिटल रुझानों को अपनाते हुए पुरानी यादों को ताज़ा करना है।

रामायण, महाभारत, शक्तिमान और हम लोग जैसे कालातीत शो की लाइब्रेरी के साथ, यह प्लेटफ़ॉर्म भारत के अतीत के साथ सांस्कृतिक औरभावनात्मक जुड़ाव की तलाश करने वाले दर्शकों को अपनी ओर खींचता है। इसके अतिरिक्त, यह समाचार, वृत्तचित्र और क्षेत्रीय सामग्री प्रस्तुत करताहै, जो समावेशिता और विविधता के प्रति प्रसार भारती की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अपनी दशकों पुरानी विरासत और राष्ट्रीय दायित्व का लाभउठाकर, दूरदर्शन का ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पारंपरिक टेलीविज़न और आधुनिक स्ट्रीमिंग के बीच की कमी को दूर करता है, और तकनीक-प्रेमी युवाओं औरपुरानी पीढ़ियों तक बराबर रूप से पहुँचता है।

'वेव्स' एक बड़े एग्रीगेटर ओटीटी के रूप में प्रवेश कर रहा है, जिसमें समावेशी भारत की कहानियां हैं, जो भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण केसाथ जोड़ती हैं। यह 12 से अधिक भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, असमिया मेंउपलब्ध होगा। यह इन्फोटेनमेंट की 10 से शैलियों में विस्तृत होगा। यह वीडियो ऑन डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेमिंग, रेडियो स्ट्रीमिंग, लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, 65 लाइव चैनल, वीडियो और गेमिंग सामग्री के लिए कई ऐप इन ऐप इंटीग्रेशन और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओनडीसी) समर्थितई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा प्रदान करेगा।

वेव्स का डिजिटल अनुभव आधुनिक लुक और अनुभव, अनुकूल यूजर इंटरफेस, क्रॉस-प्लेटफॉर्म अनुकूलता, व्यक्तिगत प्रोफाइल और क्यूरेटेड प्लेलिस्टके साथ भारतीय लोकाचार को जोड़ता है, जो स्ट्रीमिंग अनुभव को अनूठा बनाता है।

यह शुभारंभ न केवल प्रसार भारती के लिए बल्कि डिजिटल मीडिया और ओटीटी दर्शकों के लिए एक बड़ी शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि यह एकसंपूर्ण इन्फोटेनमेंट इकोसिस्टम प्रदान करता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.