ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

'एनिमल' एक्टर प्रणय सिंह पचौरी ने अपनी गर्लफ्रेंड सहज कौर से शादी रचाई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 12, 2023

'एनिमल' फिल्म एक्टर प्रणय सिंह पचौरी ने शादी कर ली है. प्रणय सिंह पचौरी ने अपनी लेडी लव के साथ सात फेरे लिए और धूमधाम से शादी की. ये दोनों एक साथ काफी खुश और क्यूट लगे.

इन तस्वीरों को प्रणय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें दोनों एक दूसरे में डूबे नजर आए. इन दोनों ने शादी 9 दिसंबरको की थी जिसकी फोटोज अब शेयर की है.

दूल्हा बने प्रणय फोटोज में हैवी एंब्रॉयडर्ड शेरवानी पहने दिखे. वहीं सिर पर लाल कलर की पगड़ी और गले में मोतियों का एकहार उनके लुक पर काफी सूट कर रहा है. प्रणय ने अपनी लेडी लव और स्क्रीनराइटर सहज कौर मैनी संग सिख वेडिंग की है. कपल की शाही शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

इस खास मौके पर सहज कौर पिंक कलर का हैवी वर्क का लहंगा चोली पहने नजर आईं. इसके साथ ही अपने लुक को पूराकरने के लिए गले में भारी चोकर हार, मांग टीका, नथ और कानो में हैवी इयररिंग्स पहने दिखीं.

इन दोनों ने ये शादी कसौली में की है. जिसमें इन दोनों सितारों के कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार वाले पहुंचे.

प्रणय सिंह पचौरी 'एनिमल' फिल्म के अलावा 'द केरल स्टोरी' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.