ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

वायनाड आपदा कोष के लिए 2 करोड़ देंगे प्रभास

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 7, 2024

पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश और तूफान जैसी स्थिती देशभर के कई राज्यों में बनी हुई है। बीते दिनों केरल के वायनाड मेंभूस्खलन हुआ, जिसमें कई लोगों की जान गई और कुछ अपने परिवार से लापता है। इतना ही नहीं इस आपदा में लोगों के सिरपर छत्त भी रही। ऐसे में साउथ स्टार्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये दान किए थे।वहीं अब अभिनेता प्रभास ने भी अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

वायनाड में कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए है। हफ्ते भर से रेस्क्यू टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। शनिवार को सुपरस्टारमोहनलाल भी वायनाड के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते नजर आए थे। उन्होंने 3 करोड़ की आर्थिक मदद का भी एलान कियाथा। अभिनेता ने केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये की राशि दान की है। एक्टर के इस कदम से लोग काफी खुश नजरआ रहे हैं।

प्रभास से पहले अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, राम चरण और मोहनलाल समेत कई सेलेब्स ने करोड़ों और लाखों का दान किया है।अल्लू अर्जुन ने 25 लाख रुपये दान किए थे। चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने एक करोड़ दान किए थे। अभिनेता सूर्या नेएक करोड़ की राशि दान की। इसके अलावा पुष्पा एक्ट्रेस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी केरल राहत कोष में 10 लाख रुपयेका दान किए है।

प्रभास को हाल ही में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 289 एडी में देखा गया था। जो एक साइंसफिक्शन फिल्म थी। फिल्म में प्रभास ने भैरव का रोल प्ले किया था। अब जल्द वो 'द राजा साब' में नजर आएंगे। जो साल2025 में रिलीज होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.