ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||   

फुले का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, March 24, 2025

समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित अपकमिंग फिल्म ‘फुले’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया हैं. फिल्म मेंप्रतीक गांधी ज्योतिराव फुले और पत्रलेखा उनकी पत्नी ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की भूमिका में हैं।

ट्रेलर में महान सुधारकों के अथक संघर्ष की झलक दिखाई गई है, जिसमें उन्होंने समकालीन महाराष्ट्रीयन पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं, खासकरविधवाओं और दलितों की खराब हालत को बदलने का प्रयास किया था।

ट्रेलर में फुले दंपत्ति महिलाओं की शिक्षा, विधवाओं के अधिकारों और हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान की वकालत करते और विरोध का सामनाकरते नजर आए। दमदार संवादों और गहरे सीन्स के माध्यम से ट्रेलर में फुले दंपत्ति के उन परंपराओं के खिलाफ विद्रोह को दिखाया गया है, जोनिचली जातियों के लिए शिक्षा और सम्मान तक पहुंच को सीमित करना चाहती थीं।

फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन ने किया है और यह सामाजिक न्याय, महिलाओं की मुक्ति और जाति उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई की एक शानदारकहानी पेश करती है।

डांसिंग शिवा फिल्म्स और किंग्समेन प्रोडक्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है। 'फुले' 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.