ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

पलक तिवारी की आगामी फिल्म 'द भूतनी' के लिए शिव मंदिर ब्लेसिंग लेने पहुंची

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 26, 2025

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अभिनेत्री पलक तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म द भूतनी का आधिकारिक ऐलान हो गया हैं, एक रोमांचक टीजर और रिलीज डेट के साथ दर्शकों को इसकी झलक दिखाई गई। फिल्म एक सुपरनेचुरल थ्रिलर हैं। और पलक तिवारी अपनी फिल्म के लिए मुंबई के जुहू स्थित शिव मंदिर में दर्शन करते हुए स्पॉट हुई, जहाँ वो अपनी फिल्म के लिए ब्लेसिंगस लेनी पहुंची. अभिनेत्री नीले रंग की सूट में मंदिर पहुंची और कार से मंदिर तक नंगे पांव चलकर गईं, जो इस खास अवसर के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है।

दर्शन के बाद पलक ने मीडिया के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिसमें वह आत्मविश्वास और अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए उत्साह से भरी नजर आईं। इस दृश्य ने फिल्म के इर्द-गिर्द पैदा हो रही उत्सुकता को और बढ़ा दिया, और उनके फैंस को उनके फिल्मी सफर के लिए शुभकामनाएँ दीं।

द भूतनी 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म पलक तिवारी के साथ-साथ संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह जैसे जाने-माने अभिनेताओं की स्टार कास्ट है, जो फिल्म को और भी रोमांचक बनाने वाली हैं!

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है, और इसे दीपक मुकुत और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह-निर्माण में हुनर मुकुत और माणयता दत्त का योगदान है। फिल्म के क्रिएटिव टीम में आसिफ खान और बियोनिक जैसे प्रसिद्ध नाम भी शामिल हैं, जो द भूतनी को एक शानदार सिनेमाई अनुभव बनाने का प्रयास करेंगे। अपनी बेहतरीन टीम और दिलचस्प कहानी के साथ, यह फिल्म 2025 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनने के लिए तैयार है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.