ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

पाताल लोक सीजन 2: हाथीराम चौधरी  की दमदार वापसी और नई कहानी की झलक

Photo Source :

Posted On:Friday, January 3, 2025

पॉपुलर वेब सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन जल्द ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। पांच साल बाद दर्शकों को अपने पसंदीदा किरदारहाथीराम चौधरी जिसे जयदीप अहलावत ने निभाया है, की वापसी देखने को मिलेगी। पहला सीजन 2020 में रिलीज़ हुआ था और ऑडियंस नेइसको बहुत पसंद किया था । अब, सीजन 2 का टीज़र रिलीज़ किया गया है जिस को देखकर साफ़ पता चल रहा है कि सीजन 2 बेहद दमदार होनेवाला है।

टीज़र में आप देखते हैं कि हाथीराम चौधरी समाज में फैली गंदगी (पैस्ट) के बारे में बात कर रहा है । वह बोल रहा है कि जब एक आदमी एक कीड़ामारता है, तो समाज उसे शाबाशी देता है, लेकिन जब वह एक कीड़े को मारने के बाद आराम करने लगता है, तो उसे और भी कीड़े मिलते हैं। टीज़र काअंत हाथीराम के एक संवाद से होता है: “क्या सोचा था, एक कीड़े को मार दिया तो खेल खत्म? ऐसा थोड़े होता है पाताल लोक में।”

इस सीजन में आप हाथीराम की कहानी को आगे बढ़ते देखेंगे , जिसमें वह एक जर्नलिस्ट की हत्या की कोशिश के बाद की घटनाओं की तह तक जायेगा । सीजन 2 में कहानी को और भी गहरा और जटिल तरीके से पेश किया जाएगा। वहीं, इश्वक सिंह भी अपने पुराने किरदार में लौटेंगे, और गुलपानग एक बार फिर हाथीराम की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।

इसके साथ ही, तिलोत्तमा शोमे और नागेश कुकुनूर जैसे नए चेहरे शो के सीजन 2 में नजर आने वाले हैं।

इस शो को डायरेक्ट अविनाश अरुण धवरे ने किया है, और इसको प्रोड्यूस क्लीन स्लेट फ़िल्म्ज़ और Eunoia Films LLP ने किया है। पाताललोक सीजन 2 में एक बार फिर से दमदार परफॉर्मेंस, इंटेंस कहानी और बढ़ती हुई ड्रामा देखने को मिलेगा।

पाताल लोक सीजन 2 17 जनवरी 2025 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.