ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ओडेला 2 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 9, 2025

साल 2022 में फिल्म आई थी 'ओडेला रेलवे स्टेशन'। इसे दर्शकों ने काफी सराहा। अब इसका सीक्वल 'ओडेला 2' आ रहा है। दूसरे पार्ट में तमन्नाभाटिया लीड रोल अदा कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया हैं, जो काफी दिलचस्प है। इसमें दैवीय शक्ति और शैतान के बीच लड़ाई है।तमन्ना शिव शक्ति की भूमिका में हैं, जो गांव वालों की रक्षा करती हैं।

फिल्म का ट्रेलर हिंदी में भी रिलीज़ हुआ हैं, यह रोमांच और रहस्यों से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक बुरे इरादों वाले शख्स (वशिष्ठ) के इर्द-गिर्दघूमती है, जिसके काले जादू और तंत्र गांव वालों को परेशान करते हैं। खासकर वह महिलाओं को परेशान करता है। उससे रक्षा के लिए शिव शक्ति(तमन्ना भाटिया) की एंट्री होती है। अपनी दिव्य ऊर्जा और ताकत के साथ शिव शक्ति उस बुरे शख्स के शासन की समाप्ति का संकल्प लेती हैं। ट्रेलरमें कमाल के वीएफएक्स और विजुअल्स का प्रयोग किया गया है। शानदार बैकग्राउंड स्कोर ने ट्रेलर को और भी दिलचस्प बना दिया है।

'ओडेला 2' ऐसी फिल्म है जिसमें दिव्य शक्ति बुरी ताकतों के टकराव को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है। पहलेपार्ट के निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली थी। तमन्ना भाटिया के अलावा सीक्वल में हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा जैसे कलाकार हैं।

फिल्म 'ओडेला 2' 17 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.