ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

एनटीआर जूनियर, ऋतिक, रणबीर और आलिया पार्टी करते नजर आये

Photo Source :

Posted On:Monday, April 29, 2024

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें साउथ-नॉर्थ स्टार का कॉम्बो देखने को मिलेगा। ऋतिक रोशन के साथ इस फिल्म जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं, लेकिन फिल्म आने से पहले ये सेलेब्स बीती रात मुंबई में स्पॉट हुए। इस मौके पर न सिर्फ ऋतिक-एनटीआर थे बल्कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत सबा आजाद, करण जौहर भी नजर आए।

मुंबई के फेमस इलाके बांद्रा के रेस्टोरेंट में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन, सबा आजाद और करण जौहर डिनर करते नजर आए। इस मौके पर आलिया भट्ट व्हाइट और येलो कलर के वन शोल्डर ड्रेस में नजर आईं, जिसमें गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं रणबीर कपूर, करण जौहर और एनटीआर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। दूसरी ओर, सबा ने अपने सफेद स्पेगेटी टॉप और बेज पैंट में दिखाई दी।

सुपरस्टार्स को एक साथ देख रेस्टोरेंट के फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। हर कोई सेलेब्स के साथ फोटो क्लिक करवाने की चाह में वहां खड़ा उनका इंतजार करता नजर आया। इस दौरान जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने सेल्फी क्लिक करवाई। हालांकि, रणबीर और आलिया वहां से बीना फैंस को पोज दिए निकल गए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.