ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट

Photo Source :

Posted On:Monday, September 25, 2023

इंडो-यूरोपियन ब्यूटी निहारिका रायजादा ने फिल्म जगत में एक दशक पूरा कर लिया है और इस ख़ास मौके को उन्होंने मुंबई के क्रेक्राफ्ट रेस्टोरेंट में मीडिया के साथ किया सेलिब्रेट।

निहारिका ने साल 2013 में सिनेमा जगत में फिल्म डामाडोल से अपना कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने कई भाषाओं में काम किया और मसान, बेबी, वारियर सावित्री जैसी फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए काफी तारीफ बटोरी। उन्होंने इन दस सालो में अपने आप को एक बेहतरीन कलाकार के रूप में स्थापित कर लिया है और आईबी 71 और सूर्यवंशी जैसी रिलीज के साथ बड़ी लीग में शामिल हुई ।

क्रेक्राफ्ट जो कि मुंबई में सेलिब्रिटी का जाना माना रेस्टोरेंट है, उस के अक्षय शेट्टी और लता चेट्टी ने निहारिका के इन दस साल पूरा होने की ख़ुशी में उनके दोस्त सिद्धार्थ डोंगले, नसीम खान और पुनीत हरजानिया के साथ मिलकर एक पार्टी रखी।

निहारिका इस पार्टी को लेकर काफी सरप्राइज और इमोशनल हुई और वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने पार्टी के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे लिए यह बहुत ख़ास है और आज तक ऐसा मेरे लिए किसी ने कुछ नहीं किया। मेरी सालों की मेहनत फाइनली रंग लाई है। मुझे सरप्राइज हो रहा है कि अक्षय शेट्टी, लता चेट्टी, सिद्धार्थ डोंगले , नसीम खान और पुनीत सबने मेरे डेब्यू को याद रखा। मैं बहुत इमोशनल हूँ और ऐसा लग रहा है मानो ऑफिशल रूप से में इंडस्ट्री में आ गयी हूँ।"

बता दें, निहारिका संगीतकार ओपी नैय्यर की पोती हैं। वह लक्ज़मबर्ग की रहने वाली है, वह फ्रेंच बोलती है और उन्होंने कोयोट्स नामक एक अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से अपने करियर की शुरुआत की।

फिलहाल, अभी वह दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हो रहे मोटोजीपी भारत 2023 कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड है।

Video Link Of Celebration Event at Craycraft: http://https://youtu.be/SWW5pNozkPM?si=OU9gF10Lwkx7d2dO


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.