ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मैंने कभी डरकर काम नहीं किया - एकता कपूर

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 7, 2024

एक्टर विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की नई फिल्म आ रही है 'द साबरमती रिपोर्ट'. इसे एकता कपूर ने ही प्रोड्यूस किया है. बुधवार कोइसके ट्रेलर लॉन्च के दौरान एकता कपूर ने धर्म को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि वह हिंदू हैं मतलब सेकुलर. उन्हें सभी धर्मों का सम्मान है.मगर जब वह लाल टीका माथे पर लगाया करती थीं तो लोग उनका मजाक बनाते थे. बहुत से लोग तो ऐसे हैं जो छिप-छिपकर ऐसा करने में यकीनरखते हैं.

बुधवार को 'द साबरमती रिपोर्ट' ट्रेलर लॉन्च का इवेंट था. जहां प्रेस से बात करते हुए एकता कपूर ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. जहां उन्होंने फिल्मको लेकर अपनी बात शुरू की. उन्होंने बताया कि उनकी पूरी टीम ने बहुत ही खूबसूरत फिल्म बनाई है जिसमें किसी को भी टारगेट नहीं किया गया है.

एकता कपूर ने कहा, 'मैंने कभी भी जिंदगी में डरकर काम नहीं किया है. मैं हिंदू हूं. हिंदू का मतलब होता है सेकुलर. मैंने कभी किसी भी धर्म को लेकरकमेंट नहीं किया है. पहले मैं टीका लगाती थी. मेरे पर बहुत से जोक बने. मुझे मेरे ही धर्म को कैरी करने पर ट्रोल किया जाता था. अंगूठियां-कंगनपहनने पर भी मजाक बनता था. कुछ लोग तो छिपकर पूजा करते हैं. कहते हैं कि चलो मैं आपके विश्वास के लिए कर लेता हूं. मेरा मानना है कि इसमेंशरमाना क्यों. '

27 फरवरी 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस में क्या हुआ, इसकी सच्चाई को दिखाते हुए, द साबरमती रिपोर्ट बनाई गई है. फिल्म में लीड रोल मेंविक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा हैं. इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन ने बनाया है.यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.