ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

देश पहले, आर्ट उसके बाद - कमल हसन

Photo Source :

Posted On:Friday, May 9, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव बढ़ गया है। इस कारण से कई बड़े समारोहों को स्थगित किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में साउथ एक्टर कमल हासन ने अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च इवेंट को स्थगित कर दिया है।

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है, जिसे 16 मई को रिलीज किया जाना था। इसके बारे में बताते हुए साउथ अभिनेता कमल हासन ने कहा, ‘कला इंतजार कर सकती है, भारत पहले आता है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘हमारे देश की सीमा पर हो रहे घटनाक्रम और वर्तमान में उच्च सतर्कता की स्थिति को देखते हुए, हमने 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जिसे मूल रूप से 16 मई को रिलीज किया जाना था।’

अभिनेता कमल हासन ने भारतीय सेना के बारे में कहते हुए लिखा, ‘हमारे सैनिक हमारी मातृभूमि की रक्षा में अडिग साहस के साथ अग्रिम मोर्चे पर डटे हुए हैं, मेरा मानना है कि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि शांत और एकजुटता का समय है। ऑडियो लॉन्च की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। इस समय, हमारी संवेदनाएं हमारे सशस्त्र बलों के उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के साथ हैं जो हमारे देश की सुरक्षा के लिए सतर्क हैं। नागरिकों के रूप में, संयम और एकजुटता के साथ प्रतिक्रिया करना हमारा कर्तव्य है। जश्न मनाने के बजाय आत्मचिंतन का रास्ता अपनाना चाहिए।’

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग लाइफ', जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा अलावा तृषा कृष्णन, सिलंबरासन, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, अभिरामी, नासर, अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और वैयापुरी भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.