ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

फिल्म 'बेबी जॉन' से वरुण धवन और कीर्ति सुरेश का गाना 'नैन मटक्का' हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, November 25, 2024

वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म 'बेबी जॉन' का पहला गाना 'नैन मटक्का' आज रिलीज़ हो गया है और दिलजीत दोसांझ की आवाज़ में यहपेप्पी नंबर नया पार्टी एंथम बनने के लिए तैयार है।

वरुण ने अपने सोशल मीडिया पेज पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "अ वाइब सो गुड, इट विल मेक यू ग्रूव विद द ट्राइब, बेबी। बेबी जॉन का पहला सिंगल - #नैन मटक्का हुआ रिलीज़।"

गाने में आप वरुण और कीर्ति की केमिस्ट्री देख सकते हैं और ऑडियंस को यह नयी जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ औरधी ने गाया है। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे है और इसका म्यूजिक थमन ने दिया है।

गाने में काफी एनर्जी है और वरुण और कीर्ति काफी मजेदार डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात गाने में आपको दिलजीत भी थिरकतेहुए नजर आएंगे. दिलजीत का जादू तो वैसे ही इस समय हर जुबान पर है और उन्हें गाने में देखकर फैंस और उत्साहित हो गए हैं।

अभी कुछ दिन पहले फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया था जिसको लोगों ने बहुत सराहा। फिल्म में वरुण एक्शन अवतार में नजर आने वाले है। वहएक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, एक पिता और एक गैंगस्टर एक्शन हीरो का किरदार निभाते हुए फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म एटली की 2016 कीहिट फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है।

बेबी जॉन में वरुण धवन के साथ साथ कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ शामिल हैं, जो फिल्म में विलन के रोल में नजरआएंगे । कैलीस द्वारा निर्देशित, बेबी जॉन, जियो स्टूडियोज, एटली और सिने1 स्टूडियोज का कोलैबोरेशन है । फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया हैऔर फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है।

फिल्म 25 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होगी।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.