ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 11, 2025

रणवीर इलाहाबादिया अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। यह टिप्पणी उन्होंने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में दी। यूट्यूबरने माता-पिता व परिवार को लेकर अश्लील कमेंट किया, जिसके बाद यूट्यूबर रणवीर, कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वमखीजा व शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गईं। अब मुंबई पुलिस की टीम रणवीर के घर पहुंची है।

मुंबई पुलिस की एक टीम आज मंगलवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में की गईं रणवीर की अश्लीलटिप्पणियों को लेकर मचे हंगामे के बीच पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और जानकारी आनी बाकी है।

रणवीर इलाहाबादिया चर्चित यूट्यूबर हैं। वे अपने यूट्यब पॉडकास्ट में फिल्मी हस्तियों और अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गजों से चर्चा करते नजर आते हैं।इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर तक, हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही है। मगर, हाल ही में समय रैना के शो में उन्होंने जिसतरह की टिप्पणी की, उसके बाद यूजर्स की नाराजगी फूटी है। रणवीर व समय रैना के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की जा रही है। फिल्म जगत औरराजनीतिक घराने की हस्तियों ने भी रणवीर की टिप्पणी की आलोचना की है।

इस मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया था। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो नेभी वीडियो हटाने की मांग की थी। इस पर यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए वह वीडियो हटा दिया गया है, जिसमें इस किस्म की अभद्र टिप्पणी कई गई थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.