ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, May 13, 2024

मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म का ट्रेलर आ चुका है. और फील्ड से क्रिकेट रोमांच और रोमांस दोनों की झलक दिखा रहा है. फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में हैं. दोनों की जोड़ी एकदम फ्रेश और काफी क्यूट लग रही है.

सपनों और फर्ज के बीच जूझते हीरो की कहानी तो पहले भी फिल्मों में कई बार कही गई है. लेकिन उन सपनों को अपनी पत्नी के जरिए पूरा करने की कहानी थोड़ी नई सी लगती है. ट्रेलर को देखें तो, राजकुमार राव एक ऐसे परिवार में जन्में हैं जहां सपनों को पूरा करने से ज्यादा परिवार के कामकाज और जिम्मेदारियों को संभालना ज्यादा जरूरी समझा जाता है. पिता के कहने पर वो इससे समझौता कर भी लेते हैं. फिर उनकी जिंदगी में एंट्री होती है मिसेज माही यानी जाह्नवी कपूर की, जो पेशे से डॉक्टर हैं, लेकिन जबरदस्त क्रिकेट खेलती हैं. दोनों एक परफेक्ट जोड़ी हैं, लेकिन बाद में शुरू होता है तनाव, जब बढ़ता है सपनों की जिम्मेदारी का बोझ.

गली मौहल्ले में क्रिकेट खेल चुकी पत्नी के बैटिंग के अंदाज को देख मिस्टर माही फैसला लेते हैं उन्हें कोच करने का. वहीं इसके जरिए अपने दम तोड़ते सपनों को पूरा करने का. लेकिन इस बीच मुश्किल बनता है समाज, परिवार, सोच और आपस का प्यार. ट्रेलर तो फैंस का दिल जीत रहा है. कमेंट्स में हर कोई जोड़ी से लेकर कहानी की तारीफ करता नजर आ रहा है. लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि जैसा ट्रेलर में इमोशन्स का रोलर कोस्टर दिखाया गया है, वो फिल्म में भी देखने को मिलगा या नहीं?

फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे. शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी मिस्टर एंड मिसेज माही 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.