ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||   

'मनी मनी' से मचा धमाल, 'रेड 2' का नया सांग वायरल, हनी सिंह की धांसू वापसी!!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 23, 2025

'रेड 2' का नया सोन्ग्ग 'मनी मनी' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। सिर्फ 24 घंटों में इस गाने ने 1.2 करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है।इस जोशीले और एनर्जी से भरपूर गाने को खुद हनी सिंह ने कंपोज और गाया है, और इसमें उनके साथ नजर आ रहे हैं अजय देवगन और जैकलीनफर्नांडिस। स्टार पावर और धमाकेदार बीट्स के साथ यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

'रेड 2', जो 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड का सीक्वल है, अपने म्यूजिक और थ्रिलिंग कहानी के साथ फैंस की उत्सुकता बढ़ा रही है। फिल्म मेंएक और डांस नंबर 'नशा' भी है, जिसमें तमन्ना भाटिया अपने ग्लैमरस लुक और डांस मूव्स से दर्शकों को चौंकाती नजर आएंगी।

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड 2 में अजय देवगन फिर से दमदार IRS ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में लौट रहे हैं। इस बार उनका सामनाएक चालाक और भ्रष्ट राजनेता से है, जिसकी भूमिका निभा रहे हैं रितेश देशमुख। ट्रेलर में एक जबरदस्त मिशन की झलक देखने को मिली, जिसमेंअमय पटनायक काले धन के खिलाफ एक नई लड़ाई छेड़ते नजर आएंगे।

फिल्म में अजय और रितेश के अलावा वाणी कपूर, सुप्रिया पाठक, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी नजर आएंगे।दमदार परफॉर्मेंस, हाई-वोल्टेज एक्शन और करप्शन के खिलाफ संघर्ष की कहानी के साथ, रेड 2 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अब देखना होगा कि क्या IRS ऑफिसर अमय पटनायक इस बार भी सिस्टम को हिला पाएंगे!

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.