ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मिर्ज़ापुर सीजन 3 का ट्रेलर इस दिन रिलीज़ होगा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 18, 2024

प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस शो में नजर आए सभी किरदारों को पसंद करने वाले फैंस की अपनी एक अलग सूची है। फैंस लंबे वक्त से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। हाल में ही इसके तीसरे सीजन के रिलीज डेट कीघोषणा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इसे 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया जाएगा। अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर भीजानकारी सामने आई है।

मिर्जापुर के बहुप्रतीक्षित तीसरे सीजन के रिलीज डेट की घोषणा के बाद से दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है। इस सीजन को लेकर सामने आएनए अपडेट मे ट्रेलर की रिलीज डेट पर से पर्दा हटा है। निर्माताओं ने तीसरे सीजन के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। लंबे समय से इसकेट्रेलर का इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अपडेट जारी कर ट्रेलर के रिलीज डेट की जानकारी दी है। इस पोस्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर' के इस बहुप्रतीक्षित सीजन का ट्रेलर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।

'मिर्जापुर' सीरीज में कई नामचीन कलाकार नजर आए हैं। सीरीज में पंकज त्रिपाठी को 'कालीन भैय्या' और अली फजल को 'गुड्डू पंडित' की भूमिका मेंकाफी पसंद किया गया है। इनके अलावा दिव्येंदु शर्मा भी 'मुन्ना त्रिपाठी' के किरदार में सीरीज के पहले दो सीजन के लिए काफी महत्वपूर्ण कड़ीसाबित हुए थे। इन कलाकारों के अलावा इस सीजन में श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, हर्षिता गौर, विजय वर्मा, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा ,राजेशतैलंग आदि भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर क्राइम थ्रिलर को एक्सेल एंटरटेनमेंट केबैनर तले बनाया गया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.