ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मिराय का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

‘हनुमान’ फेम एक्टर तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराय’ का मच अवेटेड ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब फिल्म का दमदार ट्रेलर सामने आया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिल रहा है और तेजा सज्जा एक बार फिर आपको ‘हनुमान’ फिल्म की याद दिलाते नजर आएंगे।

इस ट्रेलर की शुरुआत तेजा के किरदार के एक ट्रेन से गिरने और एक बड़े बाज का सामना करने से होती है। जल्द ही, रितिका का किरदार पहले से ही उत्पात मचा रहे दुष्ट मनोज से पहले मिराय तक पहुंचने के लिए तेजा की मदद लेता है। लोगों की दुर्दशा देखकर, वह बुराई से लड़ने के लिए हथियार ढूंढ़ने लगता है, जिसमें भगवान राम का पवित्र दंड भी शामिल है। मनोज से मुकाबला करने से पहले उसे कुछ बुरी ताकतों से लड़ते हुए भी दिखाया गया है। ट्रेलर के आखिर में तेजा को अपनी खोज पूरी करने के लिए स्वयं भगवान राम से दिव्य मार्गदर्शन मिलता है।

ट्रेलर में किसी प्रलय की बात की जा रही है, जिससे बचने के लिए तेजा सज्जा के किरदार को मिराय पहुंचना जरूरी है। मांचू मनोज फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ शानदार वीएफएक्स भी देखने को मिल रहे हैं। ट्रेलर में श्रिया सरन भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर का सबसे शानदार सीन आखिरी में आता है, जब भगवान राम का अवतार दिखाया जाता है। ट्रेलर कई बार तेज्जा सज्जा की पिछली फिल्म ‘हनुमान’ की भी याद दिलाता है।

कार्तिक गट्टामनेनी द्वारा निर्देशित ‘मिराय’ को नॉर्थ में करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रजेंट कर रहा है। फिल्म में तेजा सज्जा, रितिका नायक और मांचू मनोज के अलावा जगपति बाबू, श्रिया सरन, जयराम और अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘हनुमान’ के बाद ‘मिराय’ तेजा सज्जा की अगली फिल्म है।

‘मिराय’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.