ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 5, 2025

डायरेक्टर और राइटर अनुराग बसु की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर समेत एक लंबी स्टारकास्ट नजर आ रही है। येफिल्म 2007 में आई अनुराग बसु की ही फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का अगला भाग है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कहानी अलग-अलग है। ‘मेट्रोइन दिनों’ में भी ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की तरह ही अलग-अलग कपल्स की कहानी दिखाई गई हैं।

ट्रेलर की शुरुआत अरिजित सिंह की आवाज में एक रोमांटिक गाने से होती है। जिसके साथ फिल्म की चारों जोड़ियां सारा अली खान-आदित्य रॉयकपूर, पंकज त्रिपाठी-कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर-नीना गुप्ता और अली फजल-फातिमा सना शेख की कहानी दिखती है। इसके बाद आदित्य रॉयकपूर कहते हैं कि आजकल का प्यार चीज चाइनीज सेजवान मसाला डोसा की तरह काफी कन्फ्यूजिंग है, जिसमें चेन्नई से लेकर चाइना तक सब कवरकर लिया लेकिन रहा कहीं का नहीं।

ट्रेलर में चारों कहानियों की झलक देखने को मिलती है। जिसमें प्यार से लेकर हार्टब्रेक तक की कहानी दिखती है। जहां एक ओर आदित्य-सारा मॉडर्नजमाने के प्यार में पड़े हैं, तो वहीं अली और फातिमा के बीच थोड़ी टेंशन देखने को मिलती है। जबकि अनुपम खेर और नीना गुप्ता की एक ओल्ड एजलव स्टोरी है, तो वहीं पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा हंसी-मजाक के साथ अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं।

भारी भरकम स्टारकास्ट से सजी ‘मेट्रो इन दिनों’ का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थ। हालांकि, पहले फिल्म को इस साल की शुरुआत में रिलीजहोना था। लेकिन इसकी रिलीज टल गई। अब ये फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.