ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बॉर्डर 2 में वरुण धवन के ओपोजिट नजर आएगी मेधा राणा

Photo Source :

Posted On:Monday, July 28, 2025

फिल्मकार जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ- साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे. वहीं अब फिल्म 'बॉर्डर 2' एक्ट्रेस मेधा राणा की एंट्री हो चुकी हैं जिसकी घोषणा खुद मेकर्स ने कीहैं.

आपको बता दें कि मेकर्स ने फिल्म बॉर्डर 2 में मेधा राणा का स्वागत करते हुए लिखा, "हर कहानी को अपने किरदार मिलते हैं. हमें बॉर्डर 2 परिवार मेंवरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में मेधा राणा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. साहस और देशभक्ति की एक यादगार गाथा के लिए तैयार होजाइए, क्योंकि बॉर्डर 2 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है".

बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बताया जा रहा है. 'बॉर्डर 2' को भूषण कुमार, कृष्णकुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की दमदार प्रोडक्शन टीम द्वारा बनाई जा रही है. गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स केसाथ मिलकर प्रस्तुत और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित, सीक्वल एक शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करते हुए प्रतिष्ठित मूल की विरासत को आगेबढ़ाने के लिए तैयार है.

साहस, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव की पृष्ठभूमि पर आधारित, बॉर्डर 2 भारतीय सैनिकों की अदम्य भावना को एक शक्तिशाली श्रद्धांजलि देने के लिएतैयार है. बॉर्डर 2, 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का अपकमिंग सीक्वल है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.