ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन, मनोज बाजपेयी और विंदू दारा सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 24, 2025

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह फिलहाल सार्वजनिक नहींकी गई है, लेकिन इस खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मुकुल देव ने हिंदी, पंजाबी, साउथ की फिल्मों और टीवी में भी शानदारकाम किया था।

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, "अपने दिल की बात शब्दों में कहना मुश्किल है। मुकुल सिर्फ एक अच्छेअभिनेता ही नहीं, बल्कि दिल के बहुत अच्छे इंसान भी थे। वो मेरे लिए एक भाई की तरह थे। बहुत जल्दी चले गए... परिवार और दोस्तों को हिम्मतमिले। बहुत याद आओगे मेरे भाई... ओम शांति।"

विंदू दारा सिंह ने भी उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए लिखा, "भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरे भाई #MukulDev! तुम्हारे साथबिताया समय हमेशा याद रहेगा। सोन ऑफ सरदार 2 तुम्हारी आखिरी फिल्म होगी जिसमें तुम लोगों को हंसाकर दिल जीत लोगे।"

17 सितंबर 1970 को दिल्ली में जन्मे मुकुल देव ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में टीवी सीरीज मुमकिन से की थी और उसी साल फिल्म दस्तकसे बड़े पर्दे पर कदम रखा, जिसमें उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ काम किया था। उन्होंने यमला पगला दीवाना, सन ऑफ सरदार, आर... राजकुमार, औरजय हो जैसी कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

वे केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि तेलुगु, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम फिल्मों में भी नजर आए और अपनी हर भूमिका में अलग छाप छोड़ी।दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से पढ़ाई करने वाले मुकुल ने रायबरेली के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन से एरोनॉटिक्स का कोर्स भी किया था।

उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। एक शानदार कलाकार और नेकदिल इंसान के तौर पर मुकुल देव को हमेशा याद कियाजाएगा। उनका काम और मुस्कान दर्शकों के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेगी।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.