ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

फिल्म 'महावतार' के लिए विक्की कौशल, दिनेश विजान और अमर कौशिक आये एक साथ, फिल्म से परशुराम के रूप में विक्की का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 14, 2024

विक्की कौशल के सभी चाहने वालों को आज बहुत बड़ा सरप्राइज मिला जब उनके चाहिते एक्टर ने अपनी अगली फिल्म 'महावतार' से भगवनपरशुराम के रूप में अपना लुक शेयर किया। इस लुक को देखकर सभी हैरान हो गए। दिनेश विजान और अमर कौशिक 'स्त्री 2' की सफलता के बादइस प्रोजेक्ट पर फिर से एक साथ काम करते नजर आएंगे और फिल्म में विक्की 'भगवान् परशुराम' के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2026 मेक्रिसमस पर रिलीज़ होगी।

मैडॉक फिल्म्स के सोशल मीडिया पेज पर फिल्म के दो शानदार पोस्टर और एक मोशन टीज़र शेयर किया गया जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, “दिनेश विजान धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत कर रहे हैं! अमर कौशिक द्वारा निर्देशित #महावतार में विक्की कौशल ने चिरंजीवी परशुरामकी भूमिका निभाई है। सिनेमाघरों में आ रही है - क्रिसमस 2026! @MaddockFilms @vickykaushal09 #DineshVijan @amarkaushik @nirenbhatt @sharadakarki #PoojaPremPatheja #JustinVarghese”

यह फिल्म विक्की की मैडॉक फिल्म्स के साथ तीसरी फिल्म होगी। उन्होंने उनके साथ 'ज़रा हटके ज़रा बचके' में काम किया है। इसके बाद उनकी आनेवाली फिल्म 'छावा' भी मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस की है और इसके बाद अब महावतार उनकी उनके साथ तीसरी फिल्म होगी।

विक्की को परशुराम के रूप में देखकर उनके फंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका यह पावरफुल लुक फिल्म को लेकर सभी का उत्साह बढ़ा रहाहै। यह फिल्म पौराणिक नायक परशुराम की यात्रा, उसकी शक्ति और दैवीय और सांसारिक दोनों क्षेत्रों के साथ उसके जटिल संबंधों के बारे में बातकरेगी।

अमर कौशिक द्वारा डिरेक्टेड यह फिल्म क्रिसमस 2026 में रिलीज़ होगी।

इसके साथ साथ अभी विक्की जल्द ही फिल्म 'छावा' में नजर आने वाले है। यह फिल्म पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अबखबरें आ रही है कि फिल्म के रिलीज़ को पोस्टपोन करने का सोचा जा रहा है जिस से यह 'पुष्पा 2 ' के साथ रिलीज़ न हो। हालाँकि इसको लेकरकोई ऑफिशल खबर बहार नहीं आयी है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.