ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मधुबाला की बायोपिक हुई कन्फर्म

Photo Source :

Posted On:Friday, March 15, 2024

सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने आज एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की, जो भारतीय सिनेमा की शानदार आइकन मधुबाला को समर्पित एक रोमांचक बायोपिक फिल्म है। फिल्म का नाम 'मधुबाला' रखा गया है और इस फिल्म के माध्यम से भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित शख्सियतों में से एक मधुबाला को भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर शेयर की गयी ,"“#ExcitingNews! हम शालीनता और प्रतिभा की प्रतीक महान मधुबाला के सम्मान में अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। अपडेट के लिए बने रहें! #MadhubalaFilm @DJasmeet, @SinghhPrashant, @MadhuryaVinay, #MadhurBhushan, #ArvindMalviya, @ThoughtsBrewing, @MadhubalaVentur.”

फिल्म 'मधुबाला' सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और ब्रूइंग थॉट्स पी लिमिटेड (प्रशांत सिंह और माधुर्य विनय ) और मधुबाला वेंचर्स (मधुबाला की बहन, मधुर बृज भूषण और अरविंद कुमार मालवीय ) के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है।

फिल्म को जसमीत रीन डायरेक्ट करेंगी जिन्होंने इस से पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' को डायरेक्ट किया था। फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस उनका रोल निभाते हुए नजर आएंगी, इसके बारे में अभी कुछ शेयर नहीं किया गया है।

मधुबाला हिंदी सिनेमा की आज तक की सबसे बेहतरीन अदाकारा के नाम से जानी जाती है। उनकी ज़िन्दगी पर आधारित फिल्म के माध्यम से लोग उनको और करीब से जानने के लिए अभी से काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.