ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

‘लव इन वियतनाम’ ट्रेलर रिलीज़ हुआ, शंतनु माहेश्वरी और अवनीत कौर की दिल छू लेने वाली क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी

Photo Source :

Posted On:Monday, August 25, 2025

ज़ी स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, और कहना गलत नहीं होगा कि ये ट्रेलर दिल, दिमागऔर आत्मा—तीनों को छू जाता है। इसमें है प्यार, दर्द, मेलोडी और एक खूबसूरत सफर जो सीमाओं से परे जाकर दिलों को जोड़ता है। शंतनुमाहेश्वरी, अवनीत कौर और वियतनामी अभिनेत्री खा न्गान की यह फिल्म भारत-वियतनाम की पहली सिनेमाई साझेदारी है, और ट्रेलर से ही यह साफहो जाता है कि यह प्रेम कहानी दिलों पर लंबा असर छोड़ेगी।

रहहत शाह काज़मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म तुर्की की बेस्टसेलिंग नॉवेल मैडोना इन ए फर कोट से प्रेरित है। कहानी एक युवा लड़के और एकरहस्यमयी लड़की के इमोशनल सफर की है, जो वियतनाम की गलियों में एक-दूसरे से मिलते हैं और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे एक गहरे कनेक्शन मेंबदल जाती है।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डडली द्वारा की गई है, जो हर फ्रेम को एक नॉस्टैल्जिक चमक देती है—जैसे किसी पुराने लव लेटर को पढ़ना। फिल्म केलोकेशन, कलर्स और कैमरा वर्क इसे एक विज़ुअल ट्रीट बनाते हैं। संगीत इस फिल्म की जान है। म्यूज़िक डायरेक्टर्स की शानदार टीम में अमालमलिक, मीट ब्रदर्स, रशीद खान और आमिर अली शामिल हैं। वहीं सिंगर्स की लिस्ट में हैं अरमान मलिक, कनिका कपूर, जुबिन नौटियाल, हर्षदीपकौर और निंजा जैसे टॉप आर्टिस्ट्स। गानों की कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी कृति माहेश, तुषार कालिया, और पवन-बॉब की जोड़ी ने संभाली है।

सपोर्टिंग कास्ट में राज बब्बर, फरीदा जलाल, गुलशन ग्रोवर और साकिब अयूब जैसे सीनियर एक्टर्स फिल्म को गहराई देते हैं। समटेन हिल्स (दालात) द्वारा को-प्रोड्यूस की गई यह फिल्म न सिर्फ एक कहानी है, बल्कि दो संस्कृतियों का दिल से जुड़ाव है।

12 सितंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रही ‘लव इन वियतनाम’ एक इमोशनल म्यूजिकल रोमांस है, जो दोस्ती, मोहब्बत और बिछड़ने केअहसास को बेहद खूबसूरती से बयां करता है।

Check Out The Trailer:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.