ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

हाउसफुल 5 से लाल परी सांग रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 3, 2025

बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल 5’ का पहला गाना ‘लाल परी’ निर्माताओं द्वारा शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म केटीजर रिलीज के बाद से ही इससे जुड़ी अपडेट का फैंस इंतजार कर रहे थे। गाने ने प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। अब उन्हें इसके ट्रेलर औरसिनेमाघरों में इसके रिलीज का इंतजार है।

इस गाने के बोल हनी सिंह और अल्फाज ने लिखे हैं और इसे हनी सिंह और सिमर कौर ने मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक भी हनी सिंह ने ही दियाहै। 3 मई को निर्माताओं ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज किया है। रिलीज के आधे घंटे में ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

टीजर में इस बार अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत फिल्म में 18 कलाकारों की टोली नजर आएगी। टीजर में इन सभी को इंट्रोड्यूस कराया गयाहै, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपदे, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा मौजूद हैं। इस बारफिल्म में सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री का रोमांच भी होगा।

हाउसफुल 5’ में इस बार दर्शकों को सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि उसके साथ मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप परआधारित है, टीजर से संकेत मिलता है कि क्रूज पर मौजूद हर किरदार इस मर्डर का संदिग्ध हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक संजय दत्त औरजैकी श्रॉफ पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, फिल्म के पहले गाने मेंअक्षय कुमार को चतुराई से सभी का हाथ चेक करते हुए भी देखा जा सकता है।

टीजर के साथ ही फिल्म के रिलीज की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनरतले बनी है। साजिद इस फ्रेंचाइजी के साथ शुरू से जुड़े रहे हैं और हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। फिल्म का निर्देशन तरुणमानसुखानी ने किया है, जिन्हें ‘दोस्ताना’ के लिए जाना जाता है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.