ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

'फिर आयी हसीन दिलरुबा' का दूसरा गाना 'क्या हाल है' हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, August 5, 2024

तापसी पन्नू और विक्रांत मेसी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है और फिल्म कोलेकर काफी चर्चा चल रही है। तापसी और विक्रांत की इस फिल्म का प्रीक्वेल 'हसीन दिलरुबा' ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनायीं थी कि हरकोई उसके सीक्वल का इंतजार कर रहा है।

मेकर्स ने फिल्म से दूसरा गाना 'क्या हाल है' रिलीज़ कर दिया है और इस गाने को सचेत टंडन और परम्परा टंडन ने गाया है और इसका संगीतसचेत-परम्परा ने ही दिया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।

तापसी ने अपने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "प्यार की कहानी अब होगी बयान क्योंकि आ गया है 'क्या हाल है ' गाना हुआरिलीज़। फिर आयी हसीन दिलरुबा 9 अगस्त से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम। "

यह गाना ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है और सचेत परंपरा के हर गाने की तरह यह जल्द ही ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना लेगा।

फिल्म 'फिर आयी हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और सनी कौशल नजर आने वाले हैं।फिल्म रोमांस और रहस्य से भरपूर एक मनोरंजककहानी पेश करने का वादा करती है। इसको कनिका ढिल्लन ने लिखा है। इसको डायरेक्ट जयप्रद देसाई ने किया है। फिल्म को प्रोड्यूस आनंद एलराय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है।

फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.