ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कृति सेनन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दस साल पूरे होने पर शेयर किया एक स्पेशल पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 23, 2024

कृति सेनन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से अलग पहचान बना ली है। इस साल एक्टिंग के साथ साथ उन्होंने प्रोडक्शन में भी कदम रखाहै और जल्दी ही निर्माता के तौर पर उनकी पहली हिंदी फिल्म 'दो पत्ती' रिलीज़ होने वाली है। आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दस साल पूरे होने पर कृतिने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया।

आज के दिन दस साल पहले कृति की पहली हिंदी फिल्म 'हीरोपंती' रिलीज़ हुई थी जिसमे उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आये थे।

इस ख़ास दिन को याद करते हुए कृति ने सोशल मीडिया पर दस साल की अपनी झलकियां दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मेरे डेब्यू को 10 साल हो गए! मेरे जीवन का अब तक का सबसे अच्छा, सबसे जादुई दशक! ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात होजब मैंने पहली बार फिल्म सेट पर कदम रखा और महसूस किया.. जीवित.. जैसे कि मुझे यहीं रहना था। मैंने यहाँ बहुत कुछ सीखा है, एक व्यक्तिऔर एक अभिनेता दोनों के रूप में मैं उभरी हूँ , कुछ प्यारे दोस्त और सुंदर रिश्ते बनाये हैं और ऐसी यादें बनाई हैं जो मुझे हमेशा मुस्कुराती रहेंगी।

हर उस व्यक्ति की आभारी हूं जो मेरी यात्रा का हिस्सा रहा है, मेरा समर्थन किया, मुझ पर विश्वास किया, मुझे सिखाया, या कुछ दूरी तक साथ चला.. और मेरे प्रशंसकों और दर्शकों को निरंतर प्यार और साथ के लिए हार्दिक धन्यवाद। आपका समर्थन ही मेरा ईंधन रहा है!”

अंत में कृति ने लिखा, "बड़े सपने देखे, विश्वास करें कि आप कर सकते हैं, अपना सब कुछ लगा दें, दोहराएँ। क्योंकि अगर मैं कर सकती हूँ, तो आपभी कर सकते हैं! “पी.एस. अभी तो इससे भी अच्छा आना बाकी है!"

वर्कफ़्रंट पर, इस साल कृति की दो फिल्में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'क्रू' रिलीज़ हो चुकी है और दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस परधमाल मचाई। इसके बाद वह अपनी खुद की प्रोड्यूस फिल्म 'दो पत्ती' में काजोल के साथ नजर आएंगी .इस फिल्म को शशांका चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है औरकनिका ढिल्लों ने लिखा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.