ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सैफ पर हमले के बाद करीना का रिएक्शन सामने आया

Photo Source :

Posted On:Friday, January 17, 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान को गुरुवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके बांद्रा स्थित आवास पर एकअनजान शख्स ने चोरी करने के दौरान उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। सैफ अली खान पर हमला होने के बाद करीना कपूरका इस मामले पर पहला रिएक्शन सामने आया है।

करीना ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर कर कुछ खास अपडेट दी है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान की टीम ने एक्टरपर चाकू से किए गए हमले के बाद एक बयान पोस्ट किया है। बयान में करीना ने अपने पति सैफ की हेल्थ के बारे में अपडेट दी है।

उन्होंने लिखा, 'घर में बीती रात चोरी की कोशिश हुई... सैफ को काफी चोट लगी है, जिसकी वजह से वे अस्पताल में हैं और सर्जरी भी करनी पड़ी है।परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं।'

स्टेटमेंट में आगे करीना ने लिखा है, 'धैर्य रखिए, हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे धैर्य रखें और कोई अटकलें ना लगाएं क्योंकि पुलिसपहले से ही इस मामले की जांच में लगी हुई है। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद। सैफ की हालत पहले से ठीक है, हमारे परिवार के लिए आजका दिन मुश्किल भरा रहा है और यहां बात अब हमारी सुरक्षा की भी है।'

बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि सबसे पहले सैफ के घर की नौकरानी पर घर में घुसे शख्स ने हमला किया था और 1 करोड़की मांग की थी। तभी नौकरानी को बचाते हुए सैफ अली खान हाथापाई में गंभीर रूप से घायल हो गए।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.