ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

आइफा कांफ्रेंस के दौरान मिले शाहिद कपूर और करीना कपूर खान

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 8, 2025

एक वक्त था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर की ऑस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया था. जब वी मेट में दोनों की लव कैमिस्ट्री को काफी पसंदकिया गया था और उस दौरान इनके डेटिंक की खबरें भी आई थीं. इतना ही नहीं ये भी सुनने में आ रहा था कि ये कपल शादी भी करेगा लेकिन बाद मेंदोनों की ब्रेकअप हो गया था. और अब एक बार फिर दोनों को एकसाथ देखा गया, इतना ही नहीं बीते दौर की इस जोड़ी ने एक दूसरे को हग भीकिया.

पिंक सिटी में चल रहे IIFA इवेंट में करीना कपूर और शाहिद कपूर फिर से एक साथ आए. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और करीना कपूर को अवॉर्डनाइट से पहले एक प्रेस मीट के दौरान कुछ हल्के-फुल्के पलों को एंजॉय करते देखा गया. और बाद में उन्होंने एक-दूसरे को गले भी लगाया. इस बीचदोनों कुछ मेहमानों का सम्मान करने के लिए वहां गए थे. उनके साथ मंच पर फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता कार्तिक आर्यन भी थे, जोपुरस्कार समारोह की मेजबानी कर रहे हैं. 9 मार्च को मुख्य पुरस्कार समारोह में शाहिद कपूर मुख्य कलाकारों में से एक हैं, जबकि करीना कपूर खानअपने महान दादा राज कपूर को श्रद्धांजलि देंगी, जो उनकी सिनेमाई विरासत के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे.

शाहिद और करीना ने इम्तियाज अली निर्देशित 2007 में रिलीज हुई फिल्म में स्क्रीन स्पेस साझा किया था. जहां करीना ने फिल्म में चुलबुली गीत काकिरदार निभाया था, वहीं शाहिद ने आदित्य का किरदार बखूबी निभाया था. तभी से दोनों को काफी पसंद किया जाता है.

इससे पहले, शाहिद और करीना ने आखिरी बार दिसंबर 2024 में अपने बच्चों के स्कूल फंक्शन के लिए स्टेज पर साथ देखा गया था. बात अगरवर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो वे दोनों आखिरी बार 2016 की अपनी फिल्म उड़ता पंजाब के प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम में एक साथ दिखे थे.

करीना और शाहिद पहले भी रिलेशनशिप में थे, जो कथित तौर पर 2007 के आसपास खत्म हो गया था. जहां शाहिद की शादी मीरा राजपूत से हुईहै, जिनसे उनके दो बच्चे मीशा और जैन हैं, वहीं करीना की शादी सैफ अली खान से हुई है. उनके दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर है.

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.