ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अपने जन्मदिन पर करण जोहर ने नई फिल्म का एलान किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 25, 2024

आज फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रशंसकों के साथ-साथ सिनेमा जगत कीकई हस्तियां उन्हें इस दिन के लिए शुभकामनाएं दे रही हैं। वहीं, ऐसे में करण जौहर ने भी अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दियाहै। उन्होंने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी अगली नई फिल्म का एलान कर दिया है।

करण जौहर ने अपने जन्मदिन की शानदार पार्टी दी। बीती रात उनकी जन्मदिन की पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की, जिनकीतस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसके साथ बॉलीवुड के कई सितारे उनके साथ बिताए पलों को याद कर उन्हेंबधाई दे रहे हैं। अब पार्टी के बाद करण अपने काम पर वापस लौटे और उन्होंने अपनी अगली फिल्म का एलान किया, जिसकानिर्देशन वे खुद करने वाले हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी नई फिल्म का एलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर कीहै, जिसमें वे सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में उन्हें अपने अगले निर्देशन परियोजना का बोर्ड पकड़े हुए देखा जासकता है। उनके हाथ में जो फाइल है, उसके पहले पन्ने पर लिखा है, 'शीर्षकहीन नैरेशन ड्राफ्ट, करण जौहर द्वारा निर्देशित, 25 मई 2024।' इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, 'गेट… सेट...गो।'

हालांकि करण ने फिल्म से जुडी बाकि जानकारी शेयर नहीं की है.

करण जोहर की लास्ट डायरेक्टोरियल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आये थे. फिल्म एकबहुत बड़ी हिट थी.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.