ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

कपिल शर्मा ने ईद के खास मौके पर किस किसको प्यार करूँ 2 का ऐलान किया

Photo Source :

Posted On:Monday, March 31, 2025

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने अपने फैंस को ईद के मौके पर एक बड़ा सरप्राइज दिया है। कपिल के इस तोहफे से फैंस खासा उत्साहित होगए हैं। कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा ने अपनी नई फिल्म को लेकर एकबड़ी अपडेट दी है। आज ईद के मौके पर कपिल ने अपनी नई फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

कपिल ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ के दूसरे भाग 'किस किसको प्यार करूं 2' का पहला पोस्टर आज जारी कर दिया है। इस पोस्टरमें कपिल दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं और उनके साथ दुल्हन के जोड़े में एक लड़की भी खड़ी है। हालांकि, दुल्हन लंबा घूंघट किए हुए है, इसलिएचेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कपिल ने कैप्शन में सिर्फ ईद मुबारक लिखा है। साथ में कुछ इमोजीमेंशन किए हैं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद अब फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। अनुकल्प ने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। जबकि फिल्म को प्रोड्यूसअब्बास-मस्तान के साथ रतन जैन और गणेश जैन ने किया है। हालांकि, फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आईहै।

2015 में आई फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से कपिल ने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की थी। ये उनकी पहली फिल्म थी, जिसमें कईअभिनेत्रियां नजर आई थीं। फिल्म की कहानी में कपिल तीन पत्नियों के पति थे और उसके अलावा भी उनकी एक गर्लफ्रेंड दिखाई गई थी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा एली अवराम, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना, अरबाज खान और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया था।

Check Out The Post:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.