ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

भारत भाग्य विधाता में नज़र आएगी कंगना रनौत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 4, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चल रहे विवादों के लिए लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनकी येफिल्म 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होनी थी, मगर विवादों के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने का प्रोसेस फिलहाल होल्ड कर दिया हैऔर फिल्म आगे के लिए टल गई है. मगर दूसरी तरफ 'इमरजेंसी' के विवादों का सामना कर रहीं कंगना रनौत ने एक नया प्रोजेक्ट भी साइन कर लियाहै. कंगना अब एक नई फिल्म में काम करने जा रही हैं जिसका टाइटल है 'भारत भाग्य विधाता'.

इस फिल्म के राइटर और डायरेक्टर मनोज तपाडिया हैं जिन्होंने 'चीनी कम', 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं. मनोज ने 2016 मेंफिल्म आर माधवन की फिल्म 'इरुधि सुत्रू' लिखी थी, जो हिंदी में 'साला खड़ूस' नाम से रिलीज हुई थी. बबिता आशीवाल और आदी शर्मा 'भारतभाग्य विधाता' के प्रोड्यूसर हैं.

कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' इन दिनों बड़े विवाद में उलझी हुई है. फिल्म में कंगना, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. कहानी में लीड रोल करने के अलावा कंगना 'इमरजेंसी' की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं.

14 अगस्त को उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और इसके साथ ही फिल्म को लेकर विवाद भी शुरू हो गए. सिख संगठनों ने कंगना की फिल्म पर'भावनाओं को आहत करने' और 'सिखों की गलत छवि' दिखाने का आरोप लगाया. ट्रेलर आने के बाद पंजाब में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुए औरइसपर बैन लगाने की मांग होने लगी.

फिल्म की ऑरिजिनल रिलीज अक्टूबर-नवंबर 2023 के लिए प्लान की गई थी. लेकिन फिर इसे 14 जून 2024 के लिए शेड्यूल किया गया. मगरलोकसभा चुनाव के चलते फिल्म एक बार फिर से टली और फाइनली इसकी रिलीज डेट 6 अगस्त रखी गई. और इस नई तारीख पर भी अब'इमरजेंसी' नहीं रिलीज हो पाएगी.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.