ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोस्टल' सम्मान, कंगना रनौत ने दी बधाई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 10, 2024

दो दशक से सिनेमा पर राज कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब मंडी की सांसद भी हैं। एक्ट्रेस कभी अपने बेबाक बयान तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक कलाकार होने के साथ-साथ वो एक सांसद होने का धर्म भी बखूबी निभारही हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी को मिले सम्मान पर उनको बधाई दी।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को मिले रूस का सर्वोच्च सम्मान पर उन्हें बधाई दी। कंगना ने जो वीडियो पोस्टकिया है उसमें उन्होंने कहा, "भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर आफ सेंट एंड्रयूजएपोस्ट से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन ! आदरणीय मोदी जी का गौरव भारत - रूस के संबंधों को प्रगाढ़ करने के साथ- साथवैश्विक सौहार्द को भी सुदृढ़ करेगा।" बता दें कि ये रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

बता दें कि नई नवेली सांसद बनी कंगना रनौत अभी बॉलीवुड से पूरी तरह से अलग नहीं हुई हैं। फिल्मों में वो अभी भी एक्टिव हैं। कंगनाको आखिरी बार फिल्म तेजस में देखा गया था। जल्द ही वह फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में कंगनाके अलावा महिमा चौधरी और अनुपम खेर भी हैं। यह फिल्म इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.