ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

शक्तिपीठ ज्वाला जी के दर्शन करके कंगना रनौत ने जन्मदिन बनाया

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 23, 2024

हिंदी सिनेमा की कमाल की अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कंगना रनौत का नाम हमेशा शामिल रहता है। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना का 23 मार्च यानी आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों से लेकर तमाम फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। ऐसे में अपने जन्मदिन के खास अवसर पर अभिनेत्री ने पूरे परिवार के साथ 52 शक्तिपीठों में से एक ज्वालामुखी के दर्शन किए हैं। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को अब कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हिमाचल प्रदेश के रहने वालीं कंगना रनोट ने अपना 37वां जन्मदिन फैमिली के साथ मिलकर देवी दर्शन कर मनाया है।

शनिवार को अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही कैप्शन में कंगना ने बर्थडे के मौके पर अपनी भावनाओं का उजागर किया है। उन्होंने लिखा है- "इस वर्ष भी मैंने अपने जन्मदिन पे माँ शक्ति के दर्शन किए, हिमाचल में विश्वप्रख्यात बग्लामुखी जी के दर्शन करने के बाद परिवार सहित शक्तिपीठ ज्वाला जी के भी दर्शन किए, इस प्राचीन शक्तिपीठ में माँ सती का स्वाधिष्ठान ( जीभा) भाग गिरा था, यहाँ आदिकाल से ज्योति जल रही है, कोई जल कोई पदार्थ उस ज्वाला को बुझा नहीं सकता, जब पंडित जी ने ज्वाला पर लोटे से जल डाला तो उस जल ने भी अग्नि धारण करली, हर तरफ़ माता के इस दिव्य रूप के दर्शन से श्रद्धालू अचंभित होकर माँ शक्ति के गुणगान करने लगे, मैं बचपन में ज्वाला देवी के दर्शन नियमित रूप से करती थी, आज बहुत सालों बाद माता का बुलावा आया तो सबके सुख और मंगल की कामना की, जय माता दी"

वर्क फ्रंट की तो लंबे वक्त से फिल्म इमरजेंसी को लेकर कंगना रनोट का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मूवी में कंगना देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी देश में लगी इमरजेंसी के दौर को दर्शाएगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.