ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

कल्कि 2898 AD इस दिन होगी रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Friday, January 12, 2024

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD जो की माइथोलॉजी से इंस्पायर्ड एक साई फाई फिल्म है , उसकी रिलीज़डेट फाइनली आज रिवील कर दी गयी है। फिल्म की रिलीज़ डेट को फिल्म के एक नए शानदार पोस्टर के साथ आज रिलीज़ किया गया है।

वैजयंती मूवीज के सोशल मीडिया पेज पर इसकी खबर दी गयी और लिखा गया, "वो कहानी जो 6000 साल पहले खत्म हो गई. 9 मई 2024 से शुरू होने वाली है। एक बार फिर से भविष्य सामने आएगा।"

प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन सभी ने अपने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज़ डेटकी अनाउंसमेंट शेयर की।

फैंस में अभी से फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गयी है। प्रभास और दीपिका को एक साथ देखने काइंतजार ऑडियंस काफी समय से कर रही है और फाइनली 9 मई, 2024 को उनका इंतजार ख़त्म होगा। अब तोसबको फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार हो रहा है।

यह फिल्म एक महाकाव्य पौराणिक विज्ञान कथा डिस्टोपियन फिल्म है, जिसको नाग अश्विन ने लिखा औरडायरेक्ट किया है। फिल्म को वैजयंती मूवीज के सी. अश्विनी दत्त ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी नजर आएंगे।

फिल्म को तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है। यह 600 करोड़ के बजट पर बनी है और अब तककी सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गयी है। फिल्म 9 मई 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीजहोगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.