ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

'द ट्रायल सीजन 2' और 'जॉली एलएलबी 3' के बीच कोई टकराव नहीं काजोल ने साफ़ किया!!

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 23, 2025

एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग सीरीज द ट्रायल 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी सीरीज के अक्षय की फिल्मसे क्लैश होने पर रिएक्शन दिया।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही मेंमुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च के दौरान काजोल ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री से यह सवाल किया गया किउनकी सीरीज और अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 दोनों ही कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित हैं और दोनों एक ही दिन यानी 19 सितंबर कोरिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में क्या दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच टक्कर होगी?

इस पर काजोल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया – 'यह किसी भी तरह की कोई टक्कर नहीं हैं। मुझे पूरा भरोसा है अगर अक्षय से मेर्री फिल्म के बारे मेंपूछेंगे तो वो यही कहेगा ये चलेगी, और अगर आप मुझ से पूछेंगे तो मैं भी यही कहूँगी, उसकी फिल्म चलेगी, कोई टक्कर नहीं है. फिल्म भी चलेगीऔर मेरी सीरीज भी लोगों को पसंद आएगी। दोनों की अपनी-अपनी ऑडियंस है और दोनों के लिए जगह भी है।'

काजोल की 'द ट्रायल 2' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी, जबकि अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। काजोल कामानना है कि थिएटर और ओटीटी की ऑडियंस अलग है और दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एक ही दिन रिलीज होना किसी भी तरह का नुकसान नहीं है, बल्किदर्शकों के लिए ज्यादा विकल्प लेकर आता है।

इस सीरीज में काजोल वकील नयनिका सेनगुप्ता का किरदार निभा रही हैं। नयनिका एक ऐसी महिला है जो परिवार और करियर दोनों के बीच संतुलनबनाने की कोशिश करती है। इस किरदार को लेकर काजोल ने कहा कि उन्हें नयनिका से गहरा जुड़ाव महसूस होता है। उनके मुताबिक हर महिलाअपनी जिंदगी में कभी-न-कभी ऐसे फैसले लेती है, जहां परिवार और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच चुनाव करना पड़ता है। काजोल ने कहा, 'मैंने अपनेआस-पास की महिलाओं से बहुत प्रेरणा ली है और कोशिश की है कि नयनिका को सच्चाई के साथ पर्दे पर उतार सकूं।'

सीरीज का निर्देशन उमेश बिस्ट ने किया है और इसे बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है। इस बार काजोल के साथ जिशु सेनगुप्ता, सोनालीकुलकर्णी, शीबा चड्ढा, अली खान, कुबरा सैत, गौरव पांडे और करणवीर शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

'द ट्रायल' का पहला सीजन 2023 में आया था और इसका निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया था। उस वक्त यह दिखाया गया था कि कैसे एकहाउसवाइफ अपने पति के जेल जाने के बाद दोबारा करियर शुरू करती है और वकालत की दुनिया में कदम रखती है। नया सीजन वहीं से आगे बढ़ताहै जहां नयनिका अब और मजबूत होकर नए मुकदमों, चुनौतियों और विश्वासघात का सामना करती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.