ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जुनैद खान और ख़ुशी कपूर की फिल्म अद्वैत चन्दन डायरेक्ट करेंगे

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 17, 2024

आमिर खान के बेटे जुनैद ने 'महाराजा' से एक्टिंग फील्ड में डेब्यू किया था। उन्होंने जिस तरह की अदाकारी की, उससे उन्हें लोगों का दिलजीतने में देर नहीं लगी। जुनैद के क्राफ्ट में लोगों ने आमिर के काम की झलक देखी। हालांकि, जुनैद ने ओटीटी से अपने एक्टिंग करियरकी शुरुआत की थी। लेकिन अब वह बड़े पर्दे पर भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं।

जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। वह फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बननेवाली एक फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करेंगे। 'महाराजा' से अपने लिए अच्छी खास फैन बेस तैयार करने वाले जुनैद अब बड़े पर्दे परभी एक्टिंग का इम्तिहान देने के लिए तैयार हैं। जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म के साथ ही उनकी लेडी लव का भी एलान हो चुका है। वहश्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ रोमांस करेंगे। दोनों की यह साथ में और सिल्वर स्क्रीन पर पहली मूवी होगी। फिल्म के एलानके साथ ही रिलीज डेट भी लॉक कर दी जा चुकी है। इस फिल्म अद्वैत चन्दन डायरेक्ट करेंगे.

यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। जुनैद और खुशी की इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है। मगर दोनों केसाथ में फिल्म करने के एलान ने ही उनके फैंस को खुश कर दिया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि खुशी कपूर को एक्टिंग में और पारंगत होने की जरूरत है।

बता दें कि जुनैद की ही तरह खुशी ने भी ओटीटी से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वह 9 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई 'द आर्चीज' में नजरआई थीं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.