ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जॉली एलएलबी 3 का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस बार फिल्म में दोनों जॉली नजर आएंगे और एक-दूसरे का मुकाबला करते दिखेंगे। टीजर काफी मजेदार लग रहा है। जिसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार के अलावा सौरभ शुक्ला भी नजरआए हैं।

टीजर की शुरुआत केस की सुनवाई के अनाउंस के साथ होती है। जिसमें जगदीश त्यागी उर्फ जॉली फ्रॉम मेरठ यानी अरशद वारसी का नाम पुकाराजाता है। इसके बाद अरशद वारसी स्कूटर पर सवार और फिर कोर्ट में दिखाई देते हैं। फिर एंट्री होती है एक बार फिर जज के किरदार में नजर आनेवाले सौरभ शुक्ला की। इसके बाद डिफेंस के वकील के रूप में एंट्री होती है जगदेश्वर मिश्रा उर्फ जॉली फ्रॉम लखनऊ यानी अक्षय कुमार की। फिरशुरू होता है दोनों के बीच केस और फिल्म की मजेदार कहानी। टीजर में फिल्म की स्टोरी की हल्की सी झलक देखने को मिली है, जो ये दर्शाती है किइस बार मजा तीन गुना होने वाला है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के अलावा हुमा कुरैशी और अमृता राव भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म कोलेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है और वो बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं

ये फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इससे पहले इसी नाम से दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सबसे पहले साल 2013 में‘जॉली एलएलबी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके बाद 2017 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था।

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Check Out The Teaser:-


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.