ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

जयम रवि और आरती तलाक लेंगे

Photo Source :

Posted On:Monday, September 9, 2024

तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जयम रवि ने सोमवार को एक शॉकिंग न्यूज के साथ अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया है। अभिनेता ने पत्नीआरती से 15 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है।

पोन्नियिन सेल्वन एक्टर ने साल 2009 में आरती से शादी की थी। कपल को दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम आरव और अयान हैं। पिछले कुछ महीने सेरवि और आरती के अलग होने की चर्चा हो रही थी। जून महीने में जब तलाक के कयास लग रहे थे, तब एक पोस्ट के जरिए आरती ने इन खबरों परफुल स्टॉप लगा दिया था। अब खुद रवि ने इन खबरों को कन्फर्म कर दिया है।

9 सितंबर को जयम रवि ने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक लॉन्ग स्टेटमेंट के जरिए अपने तलाक की जानकारी दी है। अभिनेता ने लिखा, "बहुत सोच, विचार-विमर्श और चर्चा के बाद मैंने आरती के साथ अपनी शादी को खत्म करने का कठिन फैसला लिया है। यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लियागया है, बल्कि यह पर्सनल वजहों से लिया गया है, जो मेरा मानना है कि सभी के हित में है।"

जयम रवि ने लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया। साउथ अभिनेता ने पोस्ट में लिखा, "मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि इसमुश्किल समय में हमारी और हमारे परिवार के सदस्यों की प्राइवेसी का सम्मान करें और आप सभी से अपील करता हूं कि इस मामले में कोई भीधारणा, अफवाह या आरोप लगाने से बचें और मामले को पर्सनस ही रहने दें।"

पत्नी से अलग होने के बाद जयम रवि फिल्मी करियर पर फोकस करेंगे। अभिनेता ने कहा कि वह फिल्मों के जरिए दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लातेरहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार ने ही उन्हें आज ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने दर्शकों के प्यार के प्रति आभार जताया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.